ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / रामचरित मानस विवाद : मंत्री चंद्रशेखर को बचौल की चुनौती, मर्द हैं तो...

रामचरित मानस विवाद : मंत्री चंद्रशेखर को बचौल की चुनौती, मर्द हैं तो इस्लाम पर बोलकर दिखाएं

12-Jan-2023 01:54 PM

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान को लेकर पुरे देश की सियासत इस ठंड के मौसम में गर्माहट लाकर रख दी है। इसको लेकर विपक्ष के नेता द्वारा लगातार हमला बोला जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि, यदि मर्द हैं तो कभी मुस्लिम धर्म के खिलाफ कुछ बोलकर दिखाएं, इनका भी सर- तन से जुदा कर दिया जाएगा। 


बिहार भाजपा के फायरब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री लोफर और लंपट मंत्री की तरह बयान दे रहे हैं। उनको यह जानना चाहिए कि यदि रामचरित मानस में खुबिया नहीं है तो विश्व के कई देशों के यूनिवर्सिटी में इसे पढ़ाया नहीं जाता। राम सबरी के जूठे बैर खाए हैं। राम ने वनवासियों को गले लगाया है। राम ने यह सिखाया है कि भाई- भाई को कैसे रहना चाहिए। ये लोग बस वोट की लालच में तुष्टीकरण की निति के तहत गजबा- ए- हिन्द और इस्लामीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह सबकुछ कर रहे हैं। 


इसके आगे ठाकुर ने कहा कि, उनको यह समझना  लेना चाहिए कि राम का विरोध करने वाले का हमेशा ही नाश हुआ है। चाहे वह उसका राजनीतिक कैरियर का ही सवाल क्यों न हो। राम के विरोध करने वालों के घर पर कोई रोने वाला कोई नहीं रहता है। आज राम का विरोध करने वालों का क्या हाल हुआ है आप राहुल गांधी को देखकर समझ ही सकते हैं। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, रामचरित मानस के कुछ पंक्ति को हटाने की बात करने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री यदि मर्द हैं तो कभी कोई भी बात इस्लाम के खिलाफ बोल कर दिखाएं। दूसरे धर्म ने भी कई तरह के विवादित बातें हैं, कभी उसको लेकर भी कुछ बोलें।  उनको भी यह बात अच्छी तरह मालूम है कि, यदि वो कुछ बोलेंगे तो सर तन से जुदा तक बात चल जाएगा और इनका सब दशा हो जाएगा। 


दरअसल, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा बीते कल नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिंदू धर्मग्रंथ को लेकर कहा कि,रामचरितमानस समाज को बांटने वाला और नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को रामचरितमानस के कई चौपाई को सुनाया और उसका अर्थ बताते हुए कहा कि जब हमारा ग्रंथ ही समाज को बांटने वाली बातों को बता रहा है, जिससे समाज को बांटने का काम हो सकता है, लेकिन प्रेम बनाने का काम नहीं हो सकता है। इसके बाद अब उनके इस बयान पर जमकर हंगामा मचाया जा रहा है।