Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
07-Nov-2021 04:57 PM
SITAMARHI: राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औऱ विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे के घर में चोरी हो गयी है. पूर्वे जी टूर पर हैं, इसी बीच चोरों ने उनके सीतामढ़ी स्थित घर पर धावा बोल दिया. कल रात हुई चोरी में चोरों ने रामचंद्र पूर्वे के घर में 15 ताले तोड़ डाले लेकिन मोटा माल हाथ नहीं लग पाया.
सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में रामचंद्र पूर्व का घर है. हालांकि पूर्वे जी और उनका परिवार ज्यादातर पटना में ही रहता है. सीतामढ़ी का घर ज्यादातर बंद ही रहता है. शनिवार की देर रात डॉ रामचंद्र पूर्वे के बंद पड़े घर पर चोरों ने धावा बोल दिया. घर के मेन गेट का ताला तोडकर चोर अंदर घुस गये. वहां घंटों पैसे से लेकर कीमती सामान तलाशे. घर बंद पड़ा था लिहाजा किसी से कोई डर भी नहीं था.
15 ताले तोड़े लेकिन मोटा माल हाथ नहीं लगा
रामचंद्र पूर्वे के घर में चोरों ने घंटों उत्पात मचाया. चोरों ने घर के 15 से ज्यादा तालों को तोड़ डाला. अलमारी, फ्रिज और ट्रंक समेत जहां भी ताला लगा था उसे तोड़ डाला गया. लेकिन चोरों को मोटा माल नहीं मिल पाया. वे घर से कुछ कपड़े और सोने के छोटे जेवर ही ले जा पाये. चोरी की खबर पाकर वहां आये पूर्वे जी के करीबियों का आकलन है कि चोर करीब 40 हजार रूपये की संपत्ति ले गये.
चोरी के वाकये को लेकर रामचंद्र पूर्वे से बात करने की कोशिश की गई है लेकिन वे बिहार से बाहर टूर पर निकले हैं. लिहाजा उन्होंने चोरी की घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी. उधर, चोरी की खबर मिलने के बाद सीतामढ़ी नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. पुलिस की टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है