बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Oct-2019 05:30 PM
PATNA : RCP सिंह बिहार के लिए यह नाम नया नहीं है। देश की राजनीति में भी अगर आरसीपी के नाम की चर्चा हो तो लोग बहुत जल्द समझ जाते हैं कि बाद जेडीयू के सांसद की हो रही है। आरसीपी सिंह का पूरा नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह है लेकिन क्या आपको पता है कि रामचंद्र प्रसाद सिंह कैसे आरसीपी सिंह बन गए। जेडीयू सांसद ने आज खुद इस बात का खुलासा किया है।
दरअसल पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से आरसीपी सिंह ने यह राज आज सबको बताया। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनका नाम काफी बड़ा था लिहाजा उन्हें इसका नुकसान भी उठाना पड़ा। आरसीपी सिंह ने कहा कि जब उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की तो अखबार में उनका नाम निकला लेकिन रामचंद्र प्रसाद सिंह नाम लिखने में काफी बड़ा था सो प्रिंटिंग के वक्त अखबार वालों ने उनका नाम छोटा करते हुए आरसीपी लिख डाला। तब से लेकर आज तक वह रामचंद्र प्रसाद सिंह की बजाय आरसीपी सिंह के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं।
आरसीपी सिंह अपने नाम को लेकर जब एक किस्सा सुना रहे थे तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज रहा था। जेडीयू सांसद अपने नाम को लेकर यह बताना भी नहीं भूले की घर में उनकी बेटी भी उन्हें रामचंद्र प्रसाद सिंह की बजाय आरसीपी सिंह के नाम से जानती है।