ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / रामचरित्र मानस का पाठ करने के दौरान सुग्रीव का निधन, लॉकडाउन के कारण...

रामचरित्र मानस का पाठ करने के दौरान सुग्रीव का निधन, लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाया अस्थी विसर्जन

10-Apr-2020 01:51 PM

DESK: लॉकडाउन के बीच रामायण चल रहा है. लेकिन इसमें सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया है. अंतिम संस्कार के बाद लॉकडाउन के कारण उनके अस्थियों का गंगा में विसर्जन नहीं किया जा सका. परिजन लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं. 

रामचरित्र मानस का पाठ करने के दौरान निकला प्राण

श्याम सुंदर की पत्नी प्रिया कलानी ने बताया कि वह रामचरित्र मानस का पाठ पढ़ रहे थे. इस दौरान ही उनका निधन हो गया. प्रिया कलानी मुंबई नगर निगम में अधिकारी थी, लेकिन रिटायर्ड होने के बाद सभी लोग कालका में शिफ्ट हो गए थे. श्याम को कई सालों से कैंसर से जुझ रहे थे. 

रामायण के अलावे भी कई सीरियल और फिल्मों में किया काम

श्याम सुंदर रामायण के अलावे जय हनुमान में काम किया था. इसके अलावे वह हीर रांझा, त्रिमूर्ति समेत कई फिल्मों में भी काम किए थे. फिलहाल उनका रामायण लॉकडाउन में दूरदर्शन पर चल रहा है. वह टीआरपी का कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है, लेकिन उनके निधन से साथी कलाकार दुखी है. अरुण गोविल ने श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, बहुत ही अच्छे इंसान थे. इसके अलावे बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी शोक जताया है.लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी लिखा कि यह सुनकर बहुत बुरा लग रहा है. उन्होंने हमारे साथ 'रामायण' में सुग्रीव और बाली का किरदार निभाया था. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे.