ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / रामाश्रय सिंह की पत्नी से तेजस्वी ने बंधवाई राखी, बोले... बहन को मैं...

रामाश्रय सिंह की पत्नी से तेजस्वी ने बंधवाई राखी, बोले... बहन को मैं दिलाऊंगा इंसाफ

10-Jul-2020 03:37 PM

PATNA: गोपालगंज में कई दिनों से कारोबारी रामाश्रय सिंह की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था. आज तेजस्वी यादव पहुंचे  और सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करने के बाद रामाश्रय सिंह की पत्नी से तेजस्वी ने राखी बंधवाई. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बहन मैं आपको इंसाफ दिलाऊंगा. 

पटना में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई

तेजस्वी ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया. कहा कि आप परेशान मत होईये. मैं आपको इंसाफ दिलाऊंगा. आप पटना में आइये वहां पर मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी. रामाश्रय सिंह की पत्नी ने अनशन तोड़ने से पहले साथ दे रहे लोगों से पूछा कि क्या मैं अनशन खत्म करूं. भीड़ ने समर्थन किया तो तेजस्वी के हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा. इंसाफ की मांग को लेकर रामाश्रय सिंह की पत्नी कई दिनों से सैकड़ों लोगों के साथ अनशन पर बैठी थी. 13 जून 2019 को दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने कारोबारी रामाश्रय सिंह पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी थी. 

अमरेंद्र पांडेय और सरकार पर बोला हमला

गोपालगंज में पहुंचे तेजस्वी यादव ने जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडे के बहाने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि गोपालगंज का बच्चा-बच्चा जानता है कि हत्याकांड को किसने अंजाम दिया, उसके बावजूद सरकार अपने विधायक को बचा रही है.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि गोपालगंज में आज लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चहेते विधायक को बचाने के लिए हर कुकर्म कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि अमरेंद्र पांडे का बेल हाईकोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया. बावजूद इसके सरकार पता नहीं किस मजबूरी में उन्हें बचा रही है. उनका कहना है कि सरकार के हर बात का जवाब बिहार की जनता देगी. गोपालगंज के लोग सच का साथ देंगे और पीड़ित परिवार की न्याय के लिए उनका समर्थन आरजेडी को मिलेगा. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बयान देते हैं कि वह न किसी को फंसाते हैं और न ही बचाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि अमरेंद्र पांडे जैसे लोगों को सारा दिशा निर्देश मुख्यमंत्री के यहां से ही मिलता है.