ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / विरोध के बीच रामा सिंह ने रात के अंधेरे में तेजस्वी से लिया...

विरोध के बीच रामा सिंह ने रात के अंधेरे में तेजस्वी से लिया सिंबल, पत्नी लड़ेगी चुनाव

08-Oct-2020 09:07 AM

PATNA: आरजेडी में रामा सिंह की एंट्री का विरोध हो रहा था. लेकिन इसके बाद भी तेजस्वी यादव ने रामा सिंह को रात के अंधेरे में आरजेडी का सिंबल दे दिया है. सिंबल मिलने के बाद मायूस रामा सिंह के चेहरे पर मुस्कान लौट गई.

बताया जा रहा है कि रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह महनार से चुनाव लड़ेगी. रामा सिंह आरजेडी में एंट्री को लेकर कई माह से लगे हुए थे. लेकिन रघुवंश प्रसाद सिंह इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन उनके निधन के बाद भी उनके समर्थन रामा सिंह का विरोध कर रहे थे. लेकिन इन विरोधों के बीच रामा सिंह की मनोकामना पूरी हो गई. वह आरजेडी का सिंबल लेने में कामयाब हो गए. 



रघुवंश प्रसाद के परिजनों से मांगेंगे वोट

सिंबल मिलने से गदगद रामा सिंह ने कहा कि उनका कभी रघुवंश प्रसाद से कोई दुश्मनी नहीं रही है. उनका घर मेरे घर के पास ही है. अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके परिजनों से भी वोट मांगने के लिए उनके दरवाजे पर जाएगे. रामा सिंह ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं. उनकी पत्नी महनार सीट से चुनाव लड़ेगी. रामा सिंह ने दावा किया है कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी.