ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

रामा सिंह के लिए बढ़ी मुश्किलें, आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं रघुवंश बाबू

रामा सिंह के लिए बढ़ी मुश्किलें, आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं रघुवंश बाबू

30-Jun-2020 02:36 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में एंट्री की बाट जोह रहे पूर्व सांसद रामा सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. रामा सिंह को आरजेडी में शामिल किए जाने की खबरों के बाद नाराज रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. फिलहाल कोरोना पीड़ित हैं और पटना एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं. लेकिनअब रघुवंश बाबू से जुड़े जो ताजा खबर सामने आई है उसके मुताबिक उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने रामा सिंह को लेकर अपनी नाराजगी खुले तौर पर जाहिर की थी और पार्टी छोड़ने तक का संकेत दे डाला था. गुस्से को देखते हुए तत्काल लालू यादव ने रघुवंश बाबू को अपने मैसेज भेजा और उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया. रघुवंश प्रसाद सिंह अस्पताल में रहते हुए यह कह चुके हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद वह अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे. इसका नतीजा है कि 29 जून को रामा सिंह का मिलन समारोह रोक दिया गया. तेजस्वी यादव रघुवंश के विरोध के आगे जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं.

रामा सिंह के पार्टी में आने से थे खफा

रामा सिंह आरजेडी में शामिल होने को लेकर तेजस्वी यादव से मुलाकात किए थे. वह शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे थे. इसकी जानकारी एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह को हो गई. 23 जून गुस्से में रघुवंश ने पद से इ्स्तीफा दे दिया. जिसके बाद हड़कंप मच गया. इस दिन ही आरजेडी के 6 एमएलएसी इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे.