ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / संसदीय बोर्ड की बैठक के पहले रामविलास पासवान से मिलने पहुंचे चिराग, अस्पताल...

संसदीय बोर्ड की बैठक के पहले रामविलास पासवान से मिलने पहुंचे चिराग, अस्पताल पहुंचकर कर रहे मुलाकात

07-Sep-2020 12:17 PM

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर दिल्ली से सामने आ रही है. आज दोपहर 2:00 बजे से होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक के ठीक पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे हैं. रामविलास पासवान की तबीयत पिछले दिनों बिगड़ गई थी. जिसके बाद वह मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे. बैठक के ठीक पहले चिराग पासवान उनसे मुलाकात कर रहे हैं.

बिहार चुनाव के पहले प्रदेश संसदीय बोर्ड की होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और अब चिराग पासवान और रामविलास पासवान के बीच हुई मुलाकात से सरगर्मी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि रामविलास पासवान से चिराग पासवान बिहार चुनाव की रणनीति को लेकर किसी अहम मुद्दे पर चर्चा करने पहुंचे हैं.

चिराग के फैसले का दिन

मांझी के एनडीए में अचानक हुई एंट्री से एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नाराज हो गए हैं. यह नाराजगी इस कदर हो गई है की वह जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ वह अपना उम्मीदवार भी उतार सकते हैं. इसको लेकर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है. आज की बैठक में एनडीए के साथ रिश्ते और जेडीयू से संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल एलजेपी का मानना है कि मांझी को एनडीए में लाना नीतीश कुमार का एकतरफा फैसला है. एलजेपी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि वह बैठक में 130 सीटों पर चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे. 

एलजेपी की 119 सीटों पर तैयारी

कई बार एलजेपी की ओर से कहा गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी 119 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर भी संसदीय दल की बैठक में कोई फैसला हो जाएगा. एनडीए में रहते हुए चिराग पासवान को इतनी सीटें पार्टी के लिए मिलना संभव ही नहीं असंभव है. ऐसे में चिराग को नई रणनीति बनानी होगी.