ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत, फिल्म का नाम होगा 'अपराजित अयोध्या',...

राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत, फिल्म का नाम होगा 'अपराजित अयोध्या', मेरी पर्सनल जर्नी दिखाता है ये मुद्दा- कंगना

25-Nov-2019 01:20 PM

MUMBAI: फिल्म मणिकर्णिका से डायरेक्शन में डेब्यू करने वाली बॉलीवुड की फेमस अदाकारा कंगना रनौत अब प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाने जा रही हैं. कंगना का प्रोडक्शन हाउस अब अपनी पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहा है. ये फिल्म अयोध्या राम मंदिर मामले पर है. अयोध्या के राम मंदिर पर आधारित इस फिल्म का टाइटल 'अपराजित अयोध्या' दिया गया है.


फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाने वाली ऐक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों का चयन भी लीक से अलग हटकर करती हैं. कंगना रनौत ने घोषणा की है कि, वह राम मंदिर मुद्दे पर फिल्म बनाएंगी, जिसका का नाम 'अपराजित अयोध्या' होगा. राम मंदिर कोर्ट केस पर आधारित फिल्म 'अपराजित अयोध्या' कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होगी. बाहुबली सीरीज के निर्माता केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्म का निर्देशन करेंगे, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. फिल्म को लेकर कंगना ने कहा है कि यह मुद्दा एक तरह से मेरी पर्सनल जर्नी को दिखाता है. 


कंगना रनौत ने कहा कि राम मंदिर सैकड़ों साल से चर्चित मुद्दा रहा है. 80 के दशक में पैदा हुए बच्चे के रूप में मैं अयोध्या का नाम निगेटिव लाइट में सुनकर बड़ी हुई हूं. इस टॉपिक ने भारतीय राजनीति का चेहरा बदल दिया और फैसले ने भारत में सदियों पुराने विवाद को खत्म कर दिया है. यह मुद्दा एक तरह से मेरी पर्सनल जर्नी को दिखाता है, इसलिए मैंने फैसला इसपर फिल्म बनाने का फैसला किया.