मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
23-Mar-2024 06:16 PM
By First Bihar
PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कभी प्रभू श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे यह कहते थे कि सब काल्पनिक है। उनके इस बयान को लेकर तब खूब बवाल मचा था। प्रभू श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले जीतनराम मांझी को अयोध्या में देखकर लोग भी हैरान है।
शनिवार को जीतनराम मांझी प्रभू श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या पहुंच गये। अयोध्या में उन्होंने पूजा अर्चना की और जयश्रीराम के नारे लगाये। बता दें कि एनडीए की सहयोगी दल हम पार्टी को गया लोकसभा सीट मिली है। अयोध्या से लौटने के बाद मांझी गया से नामांकन दाखिल करेंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले जीतनराम मांझी ने अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने का मन बनाया था जो आज पूरा हो गया। इस दौरान मांझी पूरे भक्ति भाव में दिखे। अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद मांझी जयश्रीराम का नारा लगाने लगे।