बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
21-Jan-2024 11:23 AM
By First Bihar
DESK: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश की सियासत गर्म है। पक्ष और विपक्ष के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं। पिछले दिनों बाबरी मस्जिद को लेकर ओवैसी ने बयान दिया था। अब विश्व हिंदू परिषद ने ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है। बीएचपी ने तीखा तंज करते हुए कहा है कि ओवैसी जल्द ही राम भक्त बन जाएंगे और राम नाप का जाप करेंगे।
दरअसल, कर्नाटक के कलबुर्गी में ओवैसी ने कहा था कि, मुसलमानों ने 500 वर्षों तक बाबरी मस्जिद में नमाज पढ़ी। जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के सीएम थे तो मस्जिद के अंदर मूर्तियां रखी गईं। उस समय अयोध्या के कलेक्टर नायर थे, जिन्होंने मस्जिद को बंद कर दिया और वहां पूजा शुरू कर दी। जब वीएचपी का गठन हुआ तो राम मंदिर अस्तित्व में नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि महात्मा गांधी ने कभी भी राम मंदिर के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया।
ओवैसी को जवाब देते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि पिछले 500 वर्षों में क्या आपके पूर्वजों में से कोई भी अयोध्या आया है क्या? बंसल ने यह भी कहा ओवैसी ब्रिटेन से बैरिस्टर हैं, उन्होंने मस्जिद को बचाने के लिए अदालत का रुख क्यों नहीं किया? ओवैसी सिर्फ अपनी राजनीति कर रहे हैं। इस मुस्लिम पार्टी को समझना चाहिए कि जल्द ही वे 'राम भक्त' बन जाएंगे और 'राम नाम' का जाप करेंगे।