ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर कहां हैं ? सरकार ने बार-बार पत्र भेजा पर नहीं आये, अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उठाया यह कदम... police attack : मेदांता अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पुलिस-कर्मियों को सड़क पर पीटा PATNA NEWS : गंगा में फिर दौड़ेगा क्रूज, मार्च से पटना में शुरू होगी एमवी स्वामी परमहंस सेवा; जानिए रूट और किराया DM Raid: DTO कार्यालय में DM का छापा, दलाल गिरफ्तार ; CCTV जब्त कर मामले की जांच तेज vaishali express: 200-300 रुपए में सीट बेचते पकड़े गए TTE साहब, वीडियो वायरल; रेलवे ने की कार्रवाई की तैयारी Bihar crime news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में गोली लगने से युवक की मौत, मातम में बदला ख़ुशी का माहौल

राम आएंगे...अब इस राज्य में भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, भक्तिमय हुआ पूरा प्रदेश

 राम आएंगे...अब इस राज्य में भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, भक्तिमय हुआ पूरा प्रदेश

19-Jan-2024 07:48 AM

By First Bihar

DESK : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समय किया जा चुका है।  इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देशभर में काफी धूम मची हुई है। लिहाजा राज्यों में भी इस दिन और खास अवसर पर आधे दिनों की छुट्टी देने का ऐलान किया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिनों की छुट्टी दे दी है। इसके बाद अब राजस्थान सरकार ने भी बड़ा ऐलान किया है।


राजस्थान ने यह निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायक दल की बैठक के बाद यह घोषणा की है। सीएम की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। हालांकि, 22 जनवरी को छुट्टी को लेकर गुरुवार को दिनभर कंफ्यूजन रहा। कैबिनेट के बैठक के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने छुट्टी नहीं होने की बात की थी। लेकिन देर शाम सीएम ने आधे दिन की छुट्टी रखने की घोषणा कर दी।


मालूम हो कि, राजस्थान में भजन लाल सरकार की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कार्यक्रम किये जा रहे हैं। राज्य से अयोध्या के लिए काफी सारे सामान भेजे जा रहे हैं।जबकि आयोजन को लेकर राज्य में लोगों से अपील भी की जा रही है कि इस दिन त्योहार की तरह मनाएं और दिवाली की तरह दीप जलाकर सेलिब्रेट करें। इसके बाद से लोगों में 22 जनवरी को छुट्टी की चर्चा रही, लेकिन अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर फैसला ले लिया है। 


वहीं,  राजस्थान में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया गया है। 22 जनवरी को शराब और मीट की दुकानें बंद रहेंगी। जयपुर में मीट की दुकानें बंद रहने की घोषणा महापौर ने कर दी थी। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 बजे तक सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ग्रुप 6 ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। 


आपको बताते चलें कि, अबतक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 5 राज्यों की सरकार ने स्कूल में छुट्टी का ऐलान किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा नाम शामिल है। इन राज्यों में स्कूल में छुट्टी का ऐलान किया गया है। लेकिन कर्मचारियों की छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, गोवा में राज्य के कर्मचारियों की भी छुट्टी होगी। दरअसल, भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला ले लिया गया है कि 22 जनवरी को राजस्थान में छुट्टी नहीं रहेगी। हालांकि, इस दिन ड्राई डे घोषित किया गया है। साथ ही राज्य में शराब और मीट की दुकानें बंद रहेगी।