Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
26-Nov-2024 01:37 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में आज पैक्स चुनाव करवाए जा रहे हैं और इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करवाए गए हैं। इसके साथ ही कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस बीच मोतिहारी में पैक्स चुनाव की रैली रोकने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया है। उसके बाद पुलिस टीम मौके से अपनी जान बचाकर भागी है। यह घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी की बताई जा रही है।
दरअसल, मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी में कल यानी बुधवार को दुसरे चरण में पैक्स चुनाव होना है। अब इसी को लेकर आज चुनाव की रैली रोकने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके से अपनी जान बचाकर भागी है। इस घटना की पुष्टि एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है। उन्होंने बताया है कि जांच टीम का गठन कर दिया गया है।
मालूम हो कि, चुनाव को लेकर 48 घंटा पहले सोमवार की शाम चुनाव प्रचार बंद हो गया। मंगलवार की सुबह बलुआ गुआबारी पंचायत के पैक्स प्रत्याशी प्रवेज आलम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली पर थे। इसकी सूचना कुडवा चैनपुर पुलिस को लगी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच रैली रोकने को कहा। जिससे आक्रोशित होकर समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ऐसे में खुद को भीड़ के बीच घिरता देख पुलिस वहां से भाग निकली।