अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Oct-2020 10:06 AM
PATNA: राहुल गांधी आज बिहार में रैली करने वाले हैं. लेकिन उससे पहले ही शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि ‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है. ’ कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है. आज बिहार में आपके बीच रहूंगा. आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं.
राहुल की दो रैली आज
आज बिहार में राहुल गांधी के दो जिलों में चुनावी रैली करने वाले हैं. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भागलपुर और नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान रैली में महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे.
पूर्णिया में हेलिकॉप्टर लैंड करने की अनुमति नहीं
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के प्लेन से दिल्ली से गया और फिर गया से हेलीकॉप्टर के जरिए नवादा के हिसुआ में प्रचार करने जाना था, इसके बाद भागलपुर के कहलगांव में सभा करनी थी. राहुल गांधी को भागलपुर से दिल्ली वापस जाने के लिए पूर्णिया से प्लेन में बैठने का कार्यक्रम था. लेकिन पूर्णियां के चुनापूर हवाई अड्डा जो डिफेंस एयरपोर्ट है, वहां राहुल गांधी के प्लेन लैंडिंग को डिफेंस से अनुमति नहीं मिल पाई है.