ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / रक्षाबंधन से पहले बहनों को गिफ्ट, 18 और 19 अगस्त को फ्री मिलेगी...

रक्षाबंधन से पहले बहनों को गिफ्ट, 18 और 19 अगस्त को फ्री मिलेगी बस सेवा

09-Aug-2024 10:05 AM

By First Bihar

DESK : रक्षा बंधन पर इस बार भी बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाती हैं। ऐसे में इस विशेष अवसर पर 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक बसों में महिलाओं को बिना पैसों के यात्रा की सुविधा दी जाए।


दरअसल, योगी सरकार ने इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर प्रदेश भर की बहनों के लिए निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा का प्रावधान किया है। यह यात्रा निगम की सभी श्रेणियों की बसों में लागू होगी। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निगम की सभी बसों में 18 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 19 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है।


वहीं, बस में सफर करने वाली बहनों को बस परिचालकों की ओर से शून्य मूल्य का टिकट भी दिया जाएगा। इसके लिए वाराणसी से कई मार्ग पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जायेगा। ताकि महिलाओं को गंतव्य जाने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इसके साथ ही त्योहार को देखते हुए चालक परिचालक के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।


उधर, अभी मुख्यालय से अधिकारिक सूचना नहीं आयी है, लेकिन इसके पूर्व स्थानीय स्तर पर वाराणसी परिक्षेत्र ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर में संचालित ई- बस सेवा में भी महिलाएं निशुल्क सफर तय कर सकेंगी। इसके आलावा मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया था, जिसमें कहा गया था कि प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 10 तारीख को सरकार ₹1500 डालने वाली है। बता दें कि 1250 रुपए की राशि हर महीने “लाडली बहना योजना” के तहत पात्र महिलाओं के खाते में आती है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन त्यौहार के चलते महिलाओं के खाते में ₹250 अतिरिक्त आएंगे।