25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
10-Aug-2024 02:58 PM
By First Bihar
PATNA : रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में डाक विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डाक विभाग ने इस बार रक्षाबंधन के लिए 3000 राखी के लिफाफे मंगाए गए हैं, जिसकी कीमत मात्र 10 रुपए है। भारतीय डाक विभाग चिट्ठी, मनीऑर्डर, आरडी, जैसी सुविधाओं के साथ ही समय समय पर लोगों को आवश्यकता अनुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाता है।
दरअसल, डाक विभाग की ओर से राखियों के लिए विशेष लिफाफा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे इन्हें भेजने के दौरान प्राथमिकता के साथ समय पर पहुंचाया जा सके। अब विशेष लिफाफों की बिक्री शुरू कर दी गयी है। इसके लिए बहनों को 15 रुपये देने होंगे। यह लिफाफा विशेष तौर पर राखी के लिए ही बनाया गया है। यह वाटर प्रूफ होने के साथ साथ इसपे डाक विभाग ने राखी का चित्र भी बनाया है। ताकि डाकियों को इसे छांटने में काफी मदद मिल सके और समय पे राखी भाइयों तक पहुंच पाए। इसके साथ ही विभिन्न डाकघरों में राखी के लिफाफों की पोस्टिंग के लिए विशेष काउंटर की भी व्यवस्था की गई है।
डाक विभाग ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत, राखी भेजने वालों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि बहनों की राखी समय पर उनके गंतव्य तक पहुंच सके। साथ ही बताया की रक्षाबंधन पर मुंगेर देश के विभिन्न शहरों में हजारों राखियां भेजी जाती हैं। वहीं इन राखियों को भेजने के लिए हर साल विशेष व्यवस्था की जाती है। ताकि समय पर इन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इस कड़ी में एक ओर नयी पहल की गयी है। डाकघर से लोग राखियां देश के कोने कोने और विदेशों तक भेज रहे हैं. उनका प्रयास रहता है कि बहनों की भेजी राखी समय से भाइयों के पास पहुंच जाए।