IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
07-Feb-2023 05:06 PM
By First Bihar
DESK: एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति के खिलाफ ही FIR दर्ज कराया है। जिसके बाद राखी सावंत के घर से ही आदिल खान की गिरफ्तारी हुई। राखी सावंत ने अपने पति के आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को अरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, राखी सावंत ने ओशिवारा थाने में अपने पति आदिल खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाया। जिसके बाद ओशिवारा पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज कराने से पहले ही राखी ने मीडिया को बताया कि आदिल खान ने उनके घर की चाबियां ले रखी है और अब वह देने से मना कर रहा है। राखी सावंत ने बताया कि आदिल काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। अपना नाम बनाने के लिए आदिल मेरा इस्तेमाल कर रहा है। उसने मेरे सारे पैसे छीन लिए हैं।
बता दें कि, राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही मीडिया को आदिल खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बताया था। अब राखी ने आदिल के गर्लफ्रेंड की नाम का भी खुलासा किया है, राखी ने कहा कि आदिल अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता है। आदिल की गिरफ्तारी को लेकर राखी सावंत ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।