ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / राज्यसभा में बिगड़ेगा इंडिया गठबंधन का खेल! उपचुनाव में 9 सीटों पर NDA...

राज्यसभा में बिगड़ेगा इंडिया गठबंधन का खेल! उपचुनाव में 9 सीटों पर NDA की जीत पक्की

13-Jun-2024 02:58 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी  होने के बाद अब कई राज्यों की राज्यसभा सीट भी खाली हो गई है। इसकी वजह यह है कि राज्यसभा के कई सांसदों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और उन्हें जीत भी हासिल हुई। लिहाजा अब वे राज्यसभा से इस्तीफा देंगे और लोकसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ऐसे में राज्यसभा में खाली होने वाली सीटों की संख्या 10 है और सबसे बड़ी बात यह है कि इन राज्यों में एनडीए या बीजेपी की सरकार है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव की समाप्त हो चुका है और अब राज्यसभा उपचुनाव की बारी है। राज्यसभा सचिवालय की तरफ से खाली हुई 10 सीटों को लेकर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि लोकसभा चुनाव में सदस्यों की जीत के बाद ऊपरी सदन की 10 सीटें खाली हो गई हैं। 


ऐसे में अब राज्यसभा उपचुनाव के बाद सदन में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए मजबूत होने वाला है। जबकि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की ताकत घटने वाली है। इस बार राज्यसभा उपचुनाव में सारी सीटें बीजेपी-एनडीए गठबंधन के पास जाने वाली हैं। इसकी वजह यह है कि जिन राज्यों में उपचुनाव होने वाले हैं, वहां अभी बीजेपी-एनडीए की सरकार है। लिहाजा, इस बार कॉंग्रेस को दो सीटों का नुकसान होने वाला है। 


जानकारी हो कि कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसदों केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र हुड्डा को लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। वेणुगोपाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं, जबकि हुड्डा हरियाणा से ऊपरी सदन के सदस्य हैं। अभी हरियाणा और राजस्थान में बीजेपी के पास बहुमत है। हालांकि, जेजेपी के एनडीए गठबंधन से अलग होने और कुछ महीनों बाद ही चुनाव होने की वजह से हरियाणा में होने वाले उपचुनाव में खेल की गुंजाइश बनी हुई है। अभी यह साफ नहीं है कि कांग्रेस हरियाणा के राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार देगी या नहीं। अगर ऐसा होता है तो भूपेंद्र हुड्डा अपनी पसंद के किसी नेता को उतार सकते हैं या फिर पार्टी के अंदर के प्रतिद्वंद्वी नेताओं को साधने के लिए चौधरी बिरेंद्र या किरण चौधरी जैसे किसी नेता को समर्थन दे सकते हैं। 


उधर, राज्यसभा की जो 10 सीटें खाली हुई हैं, उसमें से 7 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। दो सीटें कांग्रेस के पास हैं, जबकि एक सीट आरजेडी के खाते में है। बिहार, महाराष्ट्र और असम से दो-दो सीटें खाली हुई हैं, जबकि राजस्थान, त्रिपुरा, हरियाणा और मध्य प्रदेश से एक-एक सीट खाली है। राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के खाते वाली दो सीटों पर भी जीत मिलने वाली है। कांग्रेस की दो सीटें हरियाणा और राजस्थान से हैं, जहां अभी बीजेपी की बहुमत के साथ सरकार है।