शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी
14-Feb-2024 02:38 PM
By First Bihar
PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें 7 लोगों को अलग-अलग राज्यों से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसमें सबसे बड़ी खबर यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से चुनाव लड़ेंगे और हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।
अशोक चव्हाण ने एक दिन पहले भाजपा का दामन थामा था और सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। भाजपा की नई लिस्ट में गुजरात से चार और महाराष्ट्र से तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
जेपी नड्डा के अलावा गुजरात से भाजपा ने गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और डॉ. जशवंत सिंह सलाम सिंह परमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण के अलावा, मेघा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले पांच उम्मीदवारों की सूची में मध्य प्रदेश से भाजपा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।
उधर, केंद्रीय मंत्री अश्वणी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री मुरुगन अगर चुनाव जीत जाते हैं तो राज्यसभा में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा. दोनों के चुनाव जीतने की प्रबल संभावना है। ओडीशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने वैष्णव को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019 में भी बीजद ने पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव का समर्थन किया था.। मध्य प्रदेश में भाजपा के पास चार सीटें जीतने का दम है, जबकि कांग्रेस एक सीट जीत सकती है। भाजपा शासित इस राज्य से पांच सीट रिक्त हो रही हैं।