नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
24-Dec-2019 08:38 PM
RANCHI: जेएमएम विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन आज राज्यपाल से मिले. सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. मुलाकात के बाद हेमंत ने कहा कि 50 विधायकों का समर्थन पेश किया हैं. राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सरकार गठन करने के लिए अनुमति दी जाए. 29 दिसंबर को शपथ लेंगे.
हेमंत के पास 50 विधायकों का समर्थन
हेमंत के पास सरकार बनाने के लिए 50 विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं. इसमें से उनकी पार्टी जेएमएम का 30, कांग्रेस 16 और राजद का 1 विधायक हैं. इसके अलावे जेवीएम ने बिना शर्त समर्थन सोरेन सरकार को करने का ऐलान किया है. जेवीएम के 3 विधायक हैं. कुल मिलाकर विधायकों की संख्या 50 हैं. सरकार बनाने के लिए हेमंत को सिर्फ 41 विधायकों का ही समर्थन चाहिए. हेमंत के साथ राजभवन शिबू सोरेन, कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, तेजस्वी यादव समेत कई महागठबंधन के विधायक और नेता गए थे.
पीएम को भी देंगे न्योता
हेमंत का शपथ ग्रहण समारोह मोरहाबादी मैदान में 1 बजे से होगा. इसमें कई राज्यों के सीएम समेत कई नेता शामिल होंगे. आज दोपहर में ही हेमंत ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता देंगे. अगर वह आते हैं तो इससे बड़ी बात मेरे लिए क्या हो सकती हैं.