अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Apr-2021 09:59 AM
DESK: देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात और रिकॉर्ड तोड़ कारोना मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरीय हुई इस बैठक में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री ने कोरोना से बिगड़ते हालात पर अपनी-अपनी बाते रखी। लेकिन इस बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं शामिल हुई। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें न्योता नहीं मिला।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा समेत कई नेता बैठक में मौजूद रहे लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बैठक में नहीं देखा गया। जब उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठने लगे तो ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद ही इस पर सफाई दी। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी की कोरोना बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तरफ से दावा किया कि उन्हें उस मीटिंग में आने का न्योता नहीं दिया गया था। मुझे पता चला था कि पीएम कोई मीटिंग करने वाले हैं लेकिन हमें न्योता नहीं दिया गया था। अगर मिलता तो हम जरूर शामिल होते। जानकारी मिली है कि यह बैठक सिर्फ 10 राज्यों के सीएम के साथ ही की गई क्योंकि वहां कोरोना की स्थिति काफी खराब है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भी 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में स्थिति यहां भी विस्फोटक बनी हुई है। कोरोना के बीच जारी चुनाव में बंगाल की स्थिति और खराब है।