ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राज्यसभा से आज रिटायर हो रहे 9 केंद्रीय मंत्री, 2 की वापसी बाकि...

राज्यसभा से आज रिटायर हो रहे 9 केंद्रीय मंत्री, 2 की वापसी बाकि लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

03-Apr-2024 06:50 AM

By First Bihar

DESK : राज्यसभा में 33 साल की लंबी पारी खेलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रिटायर हो गए हैं। उनके साथ ही राज्यसभा के 54 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें से कई लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो कई सांसद ऐसे हैं जिनकी राज्यसभा में वापसी भी हो रही है। वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अब तक लोकसभा सांसद रहीं लेकिन इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। लेकिन, देखने वाली बात यह है कि इन 54 सांसदों में से  9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल है जिनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। 


दरअसल, 55 में से सात केंद्रीय मंत्री भी हैं जो कि राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखऱ, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन शामिल हैं। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है। ऐसे में इस बार एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव को छोड़कर बाकी सभी सांसद रिटायर हो रहे। ये सभी मंत्री इस बार लोकसभा चुनाव  लड़ रहे हैं। 


मालूम हो कि, मंगलवार को ही राज्यसभा में 49 सदस्य रिटायर हो गए हैं। वहीं बुधवार को पांच और रिटायर हो जाएंगे। इस तरह कुल 54 सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनमें समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी शामिल हैं। हालांकि उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया जा चुका है। आरजेडी के मनोज झा को भी अगले कार्यकाल के लिए नामित किया गया है। कर्नाटक से नसीर हुसैन (कांग्रेस) को फिर से राज्यसभा भेजा जा रहा है। 


उधर, रिटायर होने वाले अन्य सदस्यों में भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी शामिल हैं। वह इस बार लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सुशील कुमार मोदी भी रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का भी कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया है। वह हिमाचल प्रदेश में अपना चुनाव हार गए हैं।