अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Feb-2023 02:12 PM
By First Bihar
DELHI : देश में हाल ही में आम बजट पेश किया गया है। इसके बाद इस बजट पर चर्चा और लोकहित से जुड़ें हुए सवालों को लेकर देश के दोनों सदनों के अंदर बजट सत्र संचालित किया जा रहा है। इस दौरान विपक्ष के तरफ सरकार को घेरने को कोशिश की जा रही है तो वहीं सरकार में बैठे हुए मंत्री और नेता भी इन आरोपों का बखूबी अंदाज में जवाब भी देते हुए दिख रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बॉलीबुड अभिनेत्री और राज्यसभा मेंबर जया बच्चन से जुड़ा हुआ है। इन्होंने गुस्से में आकर सभापति पर ही उंगली उठा दिया है। जिसके बाद अब इनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, राज्यसभा सांसद जया बच्चन का गुस्से में सभापति जगदीप धनखड़ पर उंगली उठाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे भाजपा नेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ ही साथ ही जया बच्चन के इस बर्ताव पर निंदा जताई। जया बच्चन के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट्स किये हैं। इसके साथ ही सूचना प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार कंचन गुप्ता ने तंज कसते हुए लिखा है- यूपीए सरकार की याद आ गई, जब अमिताभ बच्चन माफी मांगने के लिए दौड़े थे।
जानकारी के मुताबिक, सांसद जया बच्चन का वायरल हो रहा राज्यसभा की कार्यवाही का बताया जा रहा है। इस वीडियो को भाजपा नेताओं ने शेयर किया है।इस वीडियो जया बच्चन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा का संचालन कर रहे सभापति जयदीप धनखड़ पर अंगुली उठाते हुए देखी जा रही हैं। भाजपा सांसद अजय सहरावत ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा- जया बच्चन का राज्यसभा में व्यवहार निंदनीय है।
बताया जा रहा है कि,अडानी घोटाले को लेकर संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को अध्यक्ष के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए चल रहे बजट सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया गया था। जया बच्चन ने कांग्रेस सांसद के समर्थन में बात की और कहा कि उन्हें सफाई देने का मौका नहीं दिया गया। इस दौरान उन्होंने सभापति को उंगली भी दिखाई।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले जया बच्चन का पिछले महीने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसको लेकर उनके व्यवहार की आलोचना हुई थी। बिग बी के साथ किसी इवेंट में पहुंची जया बच्चन ने उस वक्त पापराजी पर भड़कते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को तो नौकरी से निकाल देना चाहिए। हालांकि, मौके पर मौजूद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस मामले को संभाल लिया था।