नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
27-May-2022 12:32 PM
PATNA: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होनें हैं। इसको लेकर आरजेडी के दोनों उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आरजेडी की तरफ से लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और पूर्व विधायक फैयाज अहमद ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में दोनों उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया।
राज्यसभा की दो सीटों के लिए आरजेडी से लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और पूर्व विधायक फैयाज अहमद ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे समय बाद बिहार विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। लालू और तेजस्वी की मौजूदगी में मीसा भारती और फैयाज अहमद ने अपना पर्चा दाखिल किया।
बता दें कि बिहार की पांच सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। बिहार के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उसमें केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद यादव शामिल हैं। 21 जून से 1 अगस्त 2022 के बीच इन सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
