सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
31-May-2022 11:52 AM
PATNA: बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बीजेपी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। नॉमिनेशन के आज आखिरी दिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और सम्राट चौधरी मौजूद रहे। कल कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों उम्मीदवार अपना नामांकन नहीं कर सके थे।
बता दें कि सोमवार को दोपहर 1 बजे एनडीए उम्मीदवारों के नामाकंन के लिए समय निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ दोनों दलों के सभी बड़े नेता निर्धारित समय के मुताबिक विधानसभा पहुंच गए थे लेकिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवार समय से नहीं पहुंच सके थे। निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद बीजेपी के दोनों उम्मीदवार आनन-फानन में विधानसभा पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री समेत जेडीयू और बीजेपी के नेता घंटे भर से इंतजार कर रहे थे। निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद बीजेपी के दोनों उम्मीदवार नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे थे। जेडीयू की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर खीरू महतो ने तो अपना नामांकन दाखिल कर दिया था लेकिन कागजातों की कमी के कारण बीजेपी के दोनों उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर सके थे। मंगलवार को नॉमिनेशन के अंतिम दिन बीजेपी के दोनों उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
