ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

राज्यसभा चुनाव: यूपी में 8 सीटें BJP और 2 सपा ने जीती, कर्नाटक में कांग्रेस के 3 और भाजपा के 1 प्रत्याशी विजयी

राज्यसभा चुनाव: यूपी में 8 सीटें BJP और 2 सपा ने जीती, कर्नाटक में कांग्रेस के 3 और भाजपा के 1 प्रत्याशी विजयी

27-Feb-2024 09:39 PM

By First Bihar

DESK: कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 15 राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ। कर्नाटक की 4, उत्तर प्रदेश की 10 और हिमाचल की एक सीट पर मतदान हुआ। अब हिमाचल का रिजल्ट भी सामने आ गया है। हिमाचल में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत हासिल कर ली है। वही यूपी में 8 सीटे बीजेपी और 2 सपा ने जीत ली है। जबकि कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर वोटिंग हुई। जिसमें कांग्रेस के 3 और भाजपा के एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की। कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर चुनाव जीत गये। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने भी जीत दर्ज करायी।


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव को बड़ी मात दी है। सपा विधायकों की क्रास वोटिंग से बीजेपी के सभी आठ प्रत्याशी जीत गए हैं। समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रास वोटिंग किया। उत्तर प्रदेश की 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा के अमरपाल मौर्य को 36 वोट, आरपीएन सिंह को 34, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 34 वोट मिले। वहीं सपा की जया बच्चन को 34, साधना सिंह को 34, संजय सेठ को 29, संगीता बलवंत बिंद को 36, सुधांशु त्रिवेदी को 38, रामजी लाल सुमन को 34 वोट मिले। ये सभी बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए। वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आलोक रंजन को सिर्फ 16 वोट मिले और वो चुनाव हार गये। 


यूपी में क्रांस वोटिंग के बाद फिर से चुनाव की गिनती शुरू की गयी। वही हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर पेंच फंस गया यहां बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी को बराबर 34-34 वोट मिले। जिसके बाद चुनाव ट्राई हो गया जो सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। क्योंकि 6 विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ ही क्रॉस वोटिंग कर दी। जिसके कारण कांग्रेस को 6 वोट कम मिले। 40 विधायकों वाली पार्टी कांग्रेस को 34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी से विजेता की घोषणा की गई। इसमें बीजेपी के प्रत्याशी हर्ष महाजन का नाम निकला। इसके बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। हर्ष महाजन की जीत पर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने बधाई दी है। हिमाचल में हर्ष महाजन की जीत से बीजेपी में जश्न का माहौल है।