मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
17-May-2022 05:36 PM
PATNA: राज्यसभा के चुनाव को लेकर आज आरजेडी प्रदेश कार्यालय में राजद के राज्य और केंद्र पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक राबड़ी देवी की अध्यक्षता में हो रही है। राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक जबकि खत्म हो गयी है अब केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक इस वक्त चल रही है लेकिन अब तक तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं है। तेजस्वी यादव को छोड़ राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती समेत राजद के कई वरीय नेता पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं।
आज की इस बैठक में राजद के राज्यसभा के 2 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। जिसे लेकर राज्य पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में खत्म हो गई है और उन्होंने नामों की प्रस्ताव केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को सौंप दिया है संभवत इस पर जो अंतिम फैसला है वह आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को लेना है. लेकिन इस बैठक में शामिल होने के लिए अब तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे हैं। जबकि तेजस्वी दिल्ली से पटना इस बैठक में शामिल होने के लिए आए हुए थे।
राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक जबकि खत्म हो गयी है अब केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक इस वक्त चल रही है लेकिन अब तक तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं है। तेजस्वी यादव को छोड़ राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती समेत राजद के कई वरीय नेता पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं। इस बैठक से तेजस्वी की दूरी कहीं ना कहीं पार्टी में पारिवारिक मतभेद को साफ तौर से दिखाती है कि परिवार के अंदर में जो मतभेद चल रहा है कहीं ना कहीं यह उसी का असर है कि अभी तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव इस वक्त दिल्ली में इलाजरत हैं और मीसा भारती के आवास पर लालू यादव इस वक्त मौजूद हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक लगभग खत्म होने को है लेकिन अभी भी बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे हैं।आपको बता दें कि इस बैठक से निकलने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के हाथों में दो चिट्ठी थी और उन दोनों चिट्ठियों में संभवत उन दोनों उम्मीदवारों के नाम थे जिन्हें आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड के तरफ से राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए मनोनीत किया गया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस चिट्ठी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास गए हैं और वहां से यह चिट्ठी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पास दिल्ली जाएगी और संभवत दिल्ली में लालू यादव के हस्ताक्षर के साथ इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।
