नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
25-May-2022 04:19 PM
By Saurav
SITAMARHI: राज्यसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका मिला। शिवहर से जेडीयू के जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंपा है। उमेश कुशवाहा को दिए गये पत्र में राणा रणधीर सिंह ने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्रासंगिक विषय के संबंध में सादर सूचित करना है कि मैं बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड प्रदेश महासचिव पद से त्याग पत्र दे रहा हूं। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करेंगे।
पार्टी के कद्दावर नेता सह पूर्व जदयू विधायक सुनीता सिंह चौहान के पति राणा रणधीर सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद जदयू में उथल-पुथल मच गयी है। राज्य सभा चुनाव के पहले पार्टी को बड़ा लगा झटका है।
