अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Nov-2020 06:49 PM
PATNA : रामविलास पासवान के निधन के कारण राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उप चुनाव में आरजेडी ने बड़ा दांव खेला है. आरजेडी ने लोजपा को कहा है कि वे स्व. पासवान की पत्नी रीना पासवान को चुनाव में खड़ा करे. राजद बिना शर्त समर्थन देने को तैयार है. गौरतलब है कि इस चुनाव में बीजेपी ने सुशील मोदी को उम्मीदवार बनाया है.
क्या बोला राजद
राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि राज्यसभा की जिस सीट पर उप चुनाव हो रहा है वह रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली हुआ है. रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन बिहार की सेवा में लगा दिया था. अगर इस सीट से उनकी पत्नी रीना पासवान को उम्मीदवार बनाया जाता तो ये रामविलास पासवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होती. लेकिन बीजेपी ने पासवान जी को भुला कर अपने नेता सुशील मोदी को उम्मीदवार बना दिया है. ऐसे में अगर लोक जनशक्ति पार्टी रीना पासवान को उम्मीदवार बनाती है तो राजद बिना शर्त समर्थन करने को तैयार है.
चिराग नहीं है तैयार
हालांकि चिराग पासवान अपनी मां को उम्मीदवार बनाने पर तैयार नहीं हैं. उन्होंने पहले ही बयान दे दिया है कि ये बीजेपी की सीट थी, बीजेपी जिसे चाहे अपना उम्मीदवार बनाये लोजपा को उससे वास्ता नहीं है. इससे पहले भी चुनाव अभियान के दौरान चिराग पासवान कह चुके थे कि रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली हुई सीट को बीजेपी-जेडीयू वापस ले ले. दरअसल नीतीश कुमार ने कहा था कि उनकी मदद से ही रामविलास पासवान राज्यसभा गये थे. इसके बाद ही चिराग पासवान ने सीट वापस ले लेने को कहा था.
चिराग नहीं मानें तो भी उम्मीदवार उतार सकता है राजद
उधर आरजेडी के अंदर इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा जाये. अगर चिराग पासवान अपनी मां को चुनाव मैदान में उतारने के लिए नहीं तैयार हुए तो भी अपना उम्मीदवार उतार कर एऩडीए को चुनौती दी जाये. आरजेडी किसी दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है. पार्टी की रणनीति ये है कि जनता के बीच ये मैसेज दिया जाये कि बीजेपी-जेडीयू दलित का सीट छीन कर वैश्य को सांसद बना रही है. हालांकि राजद उम्मीदवार के संबंध में आखिरी फैसला लालू प्रसाद यादव को लेना है. उनकी सहमति मिलने के बाद ही उम्मीदवार को मैदान में उतारा जायेगा.