ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

राज्यसभा चुनाव : कुशवाहा और राहुल गांधी की मुलाकात का इफेक्ट, कांग्रेस के समर्थन में उतरी रालोसपा

राज्यसभा चुनाव : कुशवाहा और राहुल गांधी की मुलाकात का इफेक्ट, कांग्रेस के समर्थन में उतरी रालोसपा

09-Mar-2020 04:13 PM

PATNA : होली के पहले बिहार के सियासी गलियारे में महागठबंधन के अंदर राज्यसभा की सीट का घमासान अब रंग पकड़ता जा रहा है। आरएलएसपी ने कांग्रेस की मांग का समर्थन कर अंदरूनी घमासान के रंग को और भी ज्यादा चटख कर दिया है। राहुल गांधी और उपेन्द्र कुशवाहा की आज की मुलाकात ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।


आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात के बाद से ही कयास लगने शुरु हो गये थे कि राज्यसभा के सीटों के मसले पर RLSP कांग्रेस का साथ देगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि RLSP कांग्रेस की मांग का समर्थन करती है।


अभिषेक झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई थी कि बिहार से राज्यसभा की पहली सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। महागठबंधन में इस बात पर आपसी सहमति बनी थी और राजद को अपने वचन को निभाना चाहिए और कांग्रेस की मांग निश्चित रूप से पूरी होनी चाहिए।


उन्होनें कहा कि बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल जी की तरफ से जो पत्र तेजस्वी यादव जी को लिखा गया है उसका भी रालोसपा समर्थन करती है कि वचन की बहुत कीमत है और राजद के द्वारा दिए गए वचन को जरूर निभाना चाहिए।आज बिहार की जनता महागठबंधन के लोगों से इसी बात की उम्मीद लगाकर बैठी है कि हम जो भी वादा चुनाव से पहले महागठबंधन से करेंगे उस वादे को जरुर निभाएंगे और बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।