खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jul-2023 11:30 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार ने राज्य के कई बोर्ड और निगमों का पुनर्गठन कर दिया है। विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों के पद पर सरकार में शामिल दलों के नेताओं को जगह मिली है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के पहले से ही खाली पड़े राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन सरकार ने किया है। उजियारपुर से जेडीयू की पूर्व सांसद अश्मेध देवी को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
दरअसल, बिहार में करीब एक साल से कई बोर्ड और निगम के अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली पड़े थे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार आयोग और निगम के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जेडीयू और आरजेडी समेत सरकार में शामिल दलों के नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सरकार ने अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग के 7 सदस्यों को भी मनोनीत किया है।
उजियारपुर की पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रभावती मांझी, सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातून, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी, गीता यादव को सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा मनोनीत एक प्रतिनिधि, गृह विभाग द्वारा मनोनीत एक प्रतिनिधि को पदेन सरकारी सदस्य बनाया गया है। वहीं बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेश को पदेन सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है।
