Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
06-Jan-2023 07:18 AM
PATNA : राज्य सरकार के तरफ से संचालित शिक्षा परियोजना परिषद ने बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए सालाना परीक्षा 2023 का डेट घोषित कर दिया है।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा पांच और आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा 13 से 16 मार्च तक होंगी। इसके अलावा कक्षा एक से चार और कक्षा छह से सातवीं तक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 17 से 21 मार्च करायी जायेंगी। यह परीक्षाएं दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जायेंगी।
बता दें कि, कक्षा पांच और आठवीं की परीक्षा के पहले दिन 13 मार्च को पहली पारी में भाषा (हिंदी/उर्दू/बांग्ला) और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद दुसरे दिन यानी 14 मार्च को पहली पारी में गणित दूसरी पाली में पर्यावरण/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद 15 मार्च को पहली पाली में कक्षा आठ के लिए विज्ञान दूसरी पाली में कक्षा आठ के लिए संस्कृत एवं अन्य की परीक्षा करायी जायेंगी। वहीं, 16 मार्च को पहली पारी में राष्ट्रभाषा हिंदी और दूसरी पाली में सह शैक्षिक गतिविधियां का अवलोकन किया जायेगा।
इसी तरह कक्षा एक से चार और कक्षा छह से सातवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जायेंगी। 17 मार्च को पहली और दूसरी पाली में उर्दू विद्यालयों को छोड़ कर सभी कक्षाओं की सह शैक्षिक गतिविधियों को परखा जायेगा। 18 मार्च को भाषा (हिंदी/उर्दू/बांग्ला) और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद अगले दिन यानी 19 मार्च को दोनों पालियों में सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन, 20 मार्च को पहली पारी में गणित और दूसरी पाली में पर्यावरण/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 21 मार्च को संस्कृत/राष्ट्रभाषा हिंदी/अन्य और दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
गौरतलब हो कि, परियोजना निदेशक द्वारा विद्यालय प्रधानों से उत्तर पुस्तिका देते समय गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी। परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे।इसके बाद 31 मार्च को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक बुलायी जायेगी। इस दिन कक्षा पांच से आठवीं के विद्यार्थियों की रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्हें रिजल्ट कार्ड दिये जायेंगे। वहीं, इस परीक्षा परिणाम में ई ग्रेड लाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा का संचालन एक अप्रैल से शुरू किया जायेगा।