ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राज्य बीस सूत्री कमेटी का गठन, नीतीश बनाये गये अध्यक्ष और सम्राट चौधरी...

राज्य बीस सूत्री कमेटी का गठन, नीतीश बनाये गये अध्यक्ष और सम्राट चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष

16-Mar-2024 02:41 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद अब राज्यस्तरीय बीस सूत्री समिति का भी गठन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके अध्यक्ष होंगे वही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। 


जबकि JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव, नीलम देवी, संगीता देवी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, भारती मेहता और चंदन सिंह को बीस सूत्री समिति के सदस्य बनाया गया है। 


राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष ललन कुमार मंडल और उमेश कुशवाहा को राज्य मंत्री जबकि 11 सदस्यों को उप मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। 15 सदस्यीय राज्य बीस सूत्री कमेटी में वैसे विधायकों को भी शामिल किया गया है जो कांग्रेस और आरजेडी को छोड़कर एनडीए में शामिल हुए हैं। ऐसे तमाम बागी विधायकों को भी राज्य बीस सूत्री का सदस्य बनाया गया है। 

news image