Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
11-Jul-2020 12:27 PM
PATNA : एनडीए में अपने कड़े स्टैंड के कारण लगातार सुर्खियों में बने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ उनकी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है. पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली से वापस पटना पहुंचे विधायक राजू तिवारी ने कहा है कि गठबंधन और चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्णय ही अंतिम होगा और पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेता और कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ मजबूती से खड़े हैं.
फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में राजू तिवारी ने कहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी की समीक्षा की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगे भी चुनावी तैयारी जारी रहेगी. लोक जनशक्ति पार्टी हर विधानसभा सीट पर खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है. राजू तिवारी ने कहा है कि महागठबंधन जैसे मुद्दे पर पार्टी का कोई भी नेता बयान नहीं देगा सिर्फ और सिर्फ चिराग पासवान ही इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहेंगे.
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस से एलजीपी के रिश्ते अच्छे हैं और कांग्रेस नेता लगातार इस बाबत बयान दे रहे हैं राजू तिवारी ने कहा कि हमारे रिश्ते बीजेपी के साथ भी बेहद अच्छे हैं. बीजेपी से अच्छे रिश्तों का ही नतीजा है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एनडीए के सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चिराग पासवान की तारीफ करते हैं. प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा है कि एलजेपी एनडीए में है और आगे किसी भी सवाल का जवाब केवल चिराग पासवान के देंगे.