ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / राजू दानवीर ने सरकार पर हमला बोला, कहा- पप्पू यादव को जेल में...

राजू दानवीर ने सरकार पर हमला बोला, कहा- पप्पू यादव को जेल में रखने के लिए कई तरह की साजिश कर रही सरकार

16-Jun-2021 07:31 PM

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने सरकार पर जाप अध्यक्ष पप्पू यादव को साजिश के तहत जेल में बंद रखने का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार पप्पू यादव की सेवा भाव और बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। सरकार नहीं चाहती कि बिहार में कोई विपक्ष का काम करे और जनता की परेशानियों में उनके साथ खड़ा हो। यही कारण है कि पप्पू यादव को जेल से बाहर आने देना सरकार नहीं चाहती है। इसलिए 32 साल पुराने मामले के बाद अब ढाई साल पहले के जनांदोलन के मामले में पप्पू यादव को घसीटने का काम कर रही है। 


राजू दानवीर ने कहा कि बिहार में बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधने वाली सरकार की पुलिस 2019 में बेटियों के रेप के खिलाफ आंदोलन के मामले में अब प्रोडक्शन वारंट लिया है। आखिर सवाल उठता है कि पटना पुलिस इतने दिन से कहां सोई थी? 32 साल पुराने केस में भी बिहार पुलिस का रवैया बेहद शर्मनाक रहा। बिहार सरकार अपनी विफलताओ को छुपाने के लिए जनहित के लिए आंदोलन मामले में पप्पू यादव को फंसा रही है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। 


राजू दानवीर ने कहा कि राज्य सरकार जनांदोलन करने वालों को कुचलना चाहती हैं। इतनी मुस्तैदी कभी किसी केस में प्रशासन ने किसी बलात्कारी या हत्यारे व अन्य अपराधियों के लिए नहीं दिखाया। क्यों सरकार अपराधी के साथ चल रही है। वही अब बिहार सरकार जनता के सेवक को जेल में रखने की साजिश कर रही है।