ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / राजस्थान उपचुनाव में BJP को बड़ा झटका: भजन लाल के मंत्री हार गए...

राजस्थान उपचुनाव में BJP को बड़ा झटका: भजन लाल के मंत्री हार गए चुनाव, इनकी हुई जीत

08-Jan-2024 12:43 PM

By First Bihar

DESK: राजस्थान की एक सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए है। करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में भजन लाल सरकार के मंत्री बने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी करणपुर सीट से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।


दरअसल, पिछले महीने चुनाव प्रचार के दौरान करणपुर सीट से विधायक कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण वोटिंग को स्थगित करना पड़ा था। विधायक के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी। कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा था, जबकि बीजेपी ने सुरेंद्र पाल टीटी को अपना उम्मीदवार बनाया था।


इसी बीच राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई। सरकार का गठन हुआ और भजन लाल राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। बीते 30 दिसंबर को जयपुर स्थित राजभवन में सुरेंद्र पाल टीटी ने भजन लाल कैबिनेट में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली थी। मंत्री बनने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे लेकिन कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कूनर ने उन्हें 12 हजार वोटों से मात दे दी।


इससे पहले राजस्थान में कुल 199 सीटों पर विधानसभा चुनाव कराए गए। जिसमें बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीते साल 15 दिसंबर को बीजेपी के भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम बनाए गए थे।