राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
27-Aug-2020 02:58 PM
DESK : झूठे रेप में फंसाए जाने से आहत होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. मामला राजस्थान के दौसा जिले की है, जहां एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है.
मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने बताया कि मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा हूं इसलिए मैं यह दुनिया छोड़ कर जा रहा हूं. मामला दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके की है जहां एक युवक पर 14 अगस्त को गांव के ही एक महिला ने रेप और अश्लील फोटो खींचने को लेकर मामला दर्ज कराया था. युवक उस दौरान से ही परेशान चल रहा था.
परिजनों ने बताया कि अक्सर वह जोर-जोर से बोलता था कि मैंने रेप नहीं किया है, मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया है. इसी बात से परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. इसके साथ ही युवक ने अपने हाथ, पैर और कपड़ों पर भी सुसाइड करने का कारण लिखा था. उसने लिखा कि मैं गांव व रिश्तेदारी में मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा हूं अब मैं जिंदा रह कर भी क्या करूंगा इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर घरवालों को सौंप दिया, वहीं महिला से भी पूछताछ की जा रही है.