Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
15-Jul-2020 06:59 AM
DESK : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भले ही या लग रहा हो कि उनकी सरकार पर आया संकट टल गया है लेकिन राजस्थान की सियासत में असल खेल आज शुरू होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक आज जयपुर में बुलाई गई है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी की एक अहम बैठक होने वाली है। बैठक में राजस्थान के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा होगी।
कांग्रेस से से बागी बन चुके सचिन पायलट आज दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। सचिन पायलट को कांग्रेस ने मंगलवार के दिन उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। उनसे प्रदेश अध्यक्ष का पद भी ले लिया गया था। प्रदेश की कमान अब नए हाथों में है। सचिन पायलट के एक करीबी और राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के साथ-साथ रमेश मीणा को भी मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को लेकर लगातार कड़े तेवर दिखा रहा है। अशोक गहलोत के साथ 102 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है जबकि सचिन पायलट के खेमे में 25 विधायकों के होने की बात कही जा रही है। इस बीच सचिन पायलट जब दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होंगे तब आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।
राजस्थान में मौजूदा सियासी संकट के पीछे कांग्रेस लगातार बीजेपी की साजिश बता रही है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं की बैठक में राजस्थान के संकट पर चर्चा करेगी। बैठक के बाद वसुंधरा राजे या बीजेपी के दूसरे बड़े नेता इस पूरे घटनाक्रम पर पार्टी का रुख स्पष्ट कर सकते हैं। हालांकि ओम माथुर सरीखे बड़े लीडर ने पहले ही कहा है कि राजस्थान में सरकार पर आया संकट कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।