ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की लिस्ट जारी, सचिन पायलट और अशोक...

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की लिस्ट जारी, सचिन पायलट और अशोक गहलौत भी लड़ेंगे चुनाव

21-Oct-2023 02:53 PM

By First Bihar

DESK : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है ।इस सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी शामिल है। सीएम अशोक गहलोत को सरदारपुरा से तो सचिन पायलट को टोंक विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसके साथ ही साथ गोविंद सिंह डोटासरा लाछमनगढ़ और मुकेश भाकर लाडनूं से चुनाव लड़ेंगे।


दरअसल,  कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में पांच मंत्रियों को जगह दी है, जबकि दो विधायकों के टिकट काटे हैं। चितौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी की टिकट काटी गई है। इसके अलावा सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को टिकट दिया गया है।  वहीं,  33 प्रत्याशियों की लिस्ट में 32 नाम पुराने ही हैं, इस बार मुंडावर से ललित यादव का नाम जुड़ा है, जो पिछली बार बीएसपी से चुनाव लड़े थे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में सचिन पायलट गुट के चार नेताओं को टिकट मिला है । इनमें विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, लाडनूं सीट से मुकेश भाकर, परबतसर सीट से रामनिवास गावड़िया और नोहर सीट से अमित चाचन को टिकट मिला है।

 


news image