ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / राजपूतों को गोलबंद करने की मुहिम में JDU नेता संजय सिंह, देखिये वीडियो

राजपूतों को गोलबंद करने की मुहिम में JDU नेता संजय सिंह, देखिये वीडियो

21-Nov-2019 07:34 PM

CHAPRA: जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह बिहार के राजपूतों को गोलबंद करने की मुहिम में निकले हैं. 19 जनवरी को महाराणा प्रताप की जयंती के बहाने वे पूरे बिहार से राजपूतों को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में जुटा रहे हैं. अपने जाति के लोगों को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देने आज संजय सिंह छपरा पहुंचे.

महाराणा प्रताप की जयंती पर राजपूतों का जुटान

जदयू नेता संजय सिंह 19 जनवरी को महाराणा प्रताप की जयंती पर स्वाभिमान दिवस  समारोह का आयोजन कर रहे हैं. पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. दावा ये किया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दशकों में ये राजपूत जाति के लोगों का पटना में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा. अपने कार्यक्रम की सफलता के लिए संजय सिंह इन दिनों पूरे बिहार के दौरे पर हैं. 


आज वे छपरा पहुंचे, जहां उनके समाज के लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. जदयू नेता ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती के बहाने क्षत्रिय समाज अपनी ताकत दिखायेगा. इस कार्यक्रम के जरिये ये भी साबित किया जायेगा कि क्षत्रिय समाज नीतीश कुमार के विकास के कामों का पूरा समर्थन कर रहा है.