अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2020 11:31 AM
PATNA: 17 वीं विधानसभा के गठन और स्पीकर का चुनाव संपन्न होने के बाद विधानमंडल के दोनों सदनों की बैठकें हो रही है. राज्यपाल फागू चौहान संयुक्त सदन को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच विपक्षी सदस्य जमकर हंगामा किया. राज्यपाल के संयुक्त सदन के संबोधन के दौरान सदन में खूब नारा लगा,भारत माता जी जय के साथ लाल सलाम,जय भीम का नारा सत्ता एवं विपक्ष ने खूब लगाया.

राज्यपाल ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर कई काम कर रही है. कृषि रोड मैप के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. सड़क और पुल पुलियों का जाल बिछाकर संपर्क बढ़ाया जाएगा. बिजली के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है. हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है. राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम कर रही है. इसके तहत जल जीवन हरियाली मिशन के तहत काम हो रहा है. बिहार में शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन किया जाएगा. दलित समाज के लिए कई योजना चलाई जा रही है. शिक्षा पर सरकार विशेष जोर हैं.
राज्यपाल फागू चौहान बिहार विधानमंडल पहुंचे. सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान का स्वागत किया.इसके बाद सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हुआ. अभिभाषण के दौरान ही विपक्ष का हंगामा जारी करने लगे.
