पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-Feb-2024 12:00 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर है। चुनाव आयोग की तरफ से मंगलवार को पटना में सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में विभिन्न दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए और चुनाव आयोग को अपने सुझान दिए।
चुनाव आयोग की बैठक में जेडीयू की तरफ से मुंगेर सांसद और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में जेडीयू की तरफ से ललन सिंह ने तीन चरण में लोकसभा का चुनाव कराए जाने की मांग की है और कहा है कि सात चरण में चुनाव होने से राजनीतिक दलों के साथ साथ पार्टियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू की तरफ से चुनाव आयोग को मुख्य रूप से तीन सुझाव दिए गए हैं। बिहार में सात चरण में चुनाव होने से इलेक्शन लड़ने वाले उम्मीदवारों पर अधिक खर्च पड़ता है। लंबे समय तक उन्हें चुनाव प्रचार करना पड़ता है। उम्मीदवार के साथ साथ नेताओं को भी चुनाव प्रचार में गर्मी के दिनों में काफी परेशानी होती है, इसलिए अधिकतम तीन फेज में चुनाव कराए जाएं।
वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर आगामी लोकसभा का चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह शामिल थे।