ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / राजनाथ सिंह से मिले सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

राजनाथ सिंह से मिले सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

29-Dec-2022 08:50 AM

DESK : बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने दिल्ली पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमारी पार्टी और सरकार पूरी तरह तैयार है। वहीं, उन्होंने चीन को भी सबक सिखाने की बात कही। 




भारतीय सेना की बहादूरी के लिए सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में चीनी सैनिकों की वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूत कर दिया था। यही वजह रही कि चीनी सैनिकों को वहां से भागने की नौबत आ गई। इस ऐतिहासिक जीत पर सम्राट चौधरी ने ख़ुशी जताई है। 




कांग्रेस पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर चीन को लगता है कि ये पुरानी कांग्रेस की सरकार है तो कोई भी गलती करने से पहले ये समझ ले कि यहां नरेंद्र मोदी और अमित शाह सरकार में हैं। वे चीन को खदेड़ने के लिए हर वक्त अलर्ट हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में हमारे जांबाज भारतीय सैनिकों ने चीन की इस कोशिश का दृढ़ता से प्रतिकार किया और बड़ी बहादुरी के साथ पीएलए की घुसपैठ को भगा दिया।