बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
13-Jul-2024 09:14 AM
By First Bihar
DELHI: बैक पेन की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालत में सुधार हो रही है। ऐसे में आज एम्स से उन्हें छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद राजनाथ सिंह की तमाम तरह की टेस्ट की गई। उन्हें एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का विचार डॉक्टर कर रहे हैं।
दरअसल, 11 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बैक पेन की वजह से उन्हें एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। वे डॉक्टरों की निगरानी में थे और उनकी हालत पहले से बेहतर है। दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में राजनाथ सिंह का इलाज चल रहा था।
बता दें कि 73 साल के राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बात सांसद बने हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा मंत्रालय का दायित्व उन्हें सौंपा गया है। सबसे पहले अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में राज्यसभा सांसद रहते हुए उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया था। मोदी कैबिनेट में दूसरी बार राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बनाए गए हैं।