ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / राजकीय सम्मान के साथ होगा दिवंगत सुशील मोदी का अंतिम संस्कार : मुख्यमंत्री...

राजकीय सम्मान के साथ होगा दिवंगत सुशील मोदी का अंतिम संस्कार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया एलान

14-May-2024 10:27 AM

By First Bihar

PATNA : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एलान किया है कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी शोक संवेदना में कहा गया है कि “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज से टेलीफोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है”।


बता दें कि सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बीते कुछ समय से गले की कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी का निधन सोमवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया था। सुशील मोदी के निधन पर पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश और विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक जताया है।


जानकारी के मुताबिक, दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को साढ़े 12 बजे के आसपास विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पार्थिव शरीर को राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पटना के गंगा घाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। उनके अंतिम संस्कार में पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।