ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / राजीव प्रताप रूडी बोले-मेरे कारण छूटे आनंद मोहन, जातीय जनगणना भी मेरे चलते...

राजीव प्रताप रूडी बोले-मेरे कारण छूटे आनंद मोहन, जातीय जनगणना भी मेरे चलते रूकी, मैंने सम्राट चौधरी के पिता के साथ राजनीति की है

07-Jun-2023 08:22 PM

By First Bihar

MUNGER: पार्टी से अलग होकर बिहार मेँ अपनी मुहिम चला रहे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने आज बड़ा दावा किया. रूडी ने आज दावा किया-मेरे कारण आनंद मोहन जेल से रिहा हो गये. मैंने अभियान चलाया तो बिहार में जातिगत जनगणना रूक गयी. राजनीति में अपनी वरीयता बता रहे रूडी ने कहा-मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पिता के साथ राजनीति करता था. 


बता दें कि छपरा से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पार्टी के बैनर से अलग होकर अपना कार्यक्रम विजन बिहार और एजेंडा 2025 मुहिम शुरू किया है. इसके तहत वे हर जिला मुख्यालय में जाकर लोगों की मीटिंग कर रहे हैं. रूडी अपने अभियान के तहत बुधवार को मुंगेर पहुंचे थे. मुंगेर में लोगों के साथ मीटिंग करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने ऐसे तमाम दावे किये.


मेरे कारण छूटे आनंद मोहन

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आनंद मोहन सालों से जेल में बंद थे. लेकिन उनकी रिहाई तभी हुई जब मैंने पूरे बिहार में अभियान चलाया. मेरे अभियान की उपलब्धि है कि आनंद मोहन की जेल से रिहाई हो गयी. रूडी ने आनंद मोहन की रिहाई का ही नहीं बल्कि जातिगत जनगणना पर कोर्ट के फैसले का श्रेय भी अपने अभियान को दिया. भाजपा सांसद ने कहा कि मैं शुरू से जातिगत जनगणना का विरोध कर रहा हूं. जब मेरी मुहिम शुरू हुई तब ये मामला कोर्ट में पहुंचा और हाईकोर्ट ने जातिगत जनगणना पर रोक लगा दिया. सरकार सुप्रीम कोर्ट गयी लेकिन वहां से उसे राहत नहीं मिली. आज मैं प्रमाणिकता के साथ कह सकता हूं कि ये मेरी मुहिम का परिणाम है.


सम्राट चौधरी के पिता के साथ राजनीति की है

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लोगों को मालूम ही नहीं है कि मेरा राजनीतिक जीवन 35 सालों का हो चुका है. मैं विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद सब रह चूका हूं. भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मुंगेर से ही आते हैं. मैं आपको बता दूं कि मैं उनके पिता के साथ 1990 में विधायक था तो 1999 में लोकसभा सांसद. 


राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सिर्फ सम्राट चौधरी ही नहीं बल्कि उनसे पहले के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के पिता के साथ भी मैंने राजनीति की है. संजय जायसवाल के पिता मदन जायसवाल भी मेरे साथ विधायक और सांसद थे. बिहार में ऐसे बहुत कम नेता होंगे जिनका राजनीतिक सफर 35 सालों का होगा.