बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
23-Aug-2023 08:28 AM
By First Bihar
PATNA : राजीव नगर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट ने सरकार को जोरदार फटकार लगाई थी। यह मामला 40 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ा हुआ था। इसके बाद अब बीते कल इस मामले में पटना हाईकोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई टल गई है।
दरअसल, पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और पार्थ सारथी की बेंच में राजीव नगर के नेपाली नगर में आवास बोर्ड की 40 एकड़ जमीन पर हुए अवैध अधिकर्मन मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन अब यह सुनवाई चल गई है। लेकिन इसके पीछे की वजह पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का मौजूद नहीं रहना बताया जा रहा है। ऐसे में अब इस मामले में आज सुनवाई होने के आसार जताए जा रहे हैं।
मालूम हो कि, राजीव नगर के नेपाली नगर में 40 एकड़ अवैध अतिक्रमण हटाने मामले में पटना हाईकोर्ट ने 25 मई 2023 को सरकार को फटकार लगाते हुए बिजली पानी बहाल करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने इस दौरान यह भी निर्देश दिया था कि जिन लोगों का मकान तोड़ा गया था वह अवैध था और इसको लेकर सरकार को इसकी मुआवजा की राशि देनी होगी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार समेत आवास बोर्ड को बड़ी फटकार लगाते हुए कहा था की जब बिल्डिंग बनाई जा रही थी तो आवास बोर्ड कहाँ था। और अचानक मकान को तोड़ने प्रशासन की टीम पहुच गई।
आपको बताते चलें कि, राजीव नगर के नेपाली नगर में 20 एकड़ भूमि को अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अवैध मकानों को तोड़ने के किए दर्जनों बुलडोजर को लगाया गया था जिसका विरोध नेपाली नगर के लोगों ने कर दिया इसे देखते हुए 1000 से अधिक पुलिस बल को लगाया ताकि अवैध अतिक्रमण को हटाया जा सके। लेकिन पुलिस और अतिक्रमणकारी एक दूसरे पर पथराव कर दिया जिसमें SP अम्बरीष राहुल समेत कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए थे।