Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा
20-Nov-2024 02:23 PM
By First Bihar
NALANDA : भारत बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन से भिड़ेगा। भारत की टीम ने सेमीफाइनल में ने जापान पर 2-0 की करीबी जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जिसमें नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने आठ मिनट के अंतराल में स्कोरशीट पर गोल किए।
वहीं चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया पर 3-1 की जीत के दम पर फाइनल में जगह बनाई। चीन के लिए डेंग क्विचन, फैन युनक्सिया और टैन जिनझुआंग ने गोल किए। मलेशिया के लिए खैरुनिस्सा मोहम्मद ने 36वें मिनट में सांत्वना गोल किया। इसके बाद भारत बनाम चीन के बीच 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 20 नवंबर, मंगलवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा। फाइनल के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया होंगे।
जबकि महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया हैं। वहीं चीन की टीम भी दमदार खेल दिखाई है। भारत बनाम चीन के बीच 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 20 नवंबर, मंगलवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे शुरू होगा। फाइनल के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया होंगे. वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि तथा उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
बता दें कि, बिहार ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की मेजबानी कर एक नया इतिहास रच दिया। बिहार में यह पहला मौका रहा जब इस प्रकार के किसी अंतर राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा की मेजबानी की गई। वहीं राजगीर में कुछ महीने पहले ही नए खेल परिसर का शुभारंभ हुआ है। अंतर राष्ट्रीय मानकों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजगीर के खेल परिसर में दुनिया की छह टीमों ने शानदार मेजबानी का अनुभव लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ महीने पूर्व ही इसका उद्घाटन किया था।