Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
03-Jan-2021 07:52 AM
PATNA : 10 जनवरी को जनता दल यूनाइटेड के राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है. 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में आयोजित होगा. नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बीजेपी के तमाम दिग्गजों का जुटान होना है. बीते साल कोरोना वायरस और विधानसभा चुनाव के कारण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नहीं हो सका था. लंबे अरसे बाद बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा.
राजगीर में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में इस बात की रणनीति तय करेंगे कि बिहार में संगठन को पहले से ज्यादा सशक्त कैसे बनाया जाए, कैसे बीजेपी अपनी ताकत इतनी बढ़ाए कि वह बिहार में अपने बूते सरकार बनाने के काबिल हो जाए. भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में अगले वर्ष का कार्यक्रम तय किया जाएगा. अरुणाचल प्रदेश के घटनाक्रम के बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच खींचतान देखने को मिली थी. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी के रवैए पर नाराजगी जताई गई थी. लेकिन अब बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार को लेकर किस नीति पर मुहर लगाती है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संघ और विश्व हिंदू परिषद ने जो कार्यक्रम तय किए हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले हैं. बिहार में बीजेपी के कार्यकर्ता चंदा वसूली का भी काम करने वाले हैं. ऐसे में प्रशिक्षण शिविर के दौरान इन तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व इस बात पर निर्णय ले सकता है कि कैसे बीजेपी अपने संगठनों के साथ तालमेल बैठा ते हुए राज्य के अंदर अपनी ताकत बढ़ाए. बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर ना केवल विपक्षी बल्कि सहयोगी दल जेडीयू की भी नजरें टिकी हुई होंगी.