BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
14-Dec-2019 07:38 PM
By neeraj kumar
PATNA: छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जेपी सेतु के ऊपर भारी वाहनों के परिचालन पर कहा कि पटना के यातायात के समस्या से हम सब प्रभावित हैं .लेकिन अपनी समस्या दूसरों पर लाद देना यह कहां का तर्कसंगत है. जो दीघा से सोनपुर के बीच में पुल है यह रेलवे ने निर्मित किया था अपने उपयोग के लिए उसके ऊपर से सड़क निर्मित भी किया गया.
खतरा को लेकर रेलवे ने बिहार सरकार को किया आगाह
राजीव ने कहा कि रेलवे ने स्पष्ट रूप से लिखकर दे दिया है कि यदि पुल पर से 16 चक्का 18 चक्का वाहनों का परिचालन होता रहा तो निश्चित रूप से रेलवे के पुल पर एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है रेलवे ने लिखित रूप से बिहार सरकार को आगाह पहले ही कर दिया है. इससे पहले पुल पर पहले से दरारे आ गई थी. मुझे नहीं लगता है कि बहुत दिनों तक दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जुड़ा रह सकता है .अगर किसी तरीके के घटना होता है तो वे लोग जिम्मेदार होंगे जो इस तरीके के आधिकारिक निर्देश दिया है.
रोक लगाने की मांग
राजीव ने कहा कि यह परिचालन बिल्कुल गलत है तकनीकी रूप से गलत है, प्रशासनिक रूप से गलत है, आज जो पूरे उत्तर बिहार की जनता इसका लाभ उठा रही थी वह अत्यंत पीड़ा में है, परेशान है, सोनपुर की जनता परेशान है. राजीव ने यह भी कहा कि सरकार को और विशेष करके उन अधिकारियों ने जिन्होंने दीघा-सोनपुर पुल पर परिचालन करवाने का काम किया है उस पर अविलंब रोक लगानी चाहिए.